Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा:राज्यमंत्री ने की घोषणा, कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ0 अजय सिंह, नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन0 और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बेसिक शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को शासन ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही, उन्हें चिकित्सकीय कैशलेस सुविधा से भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन0 ने सभी शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं दीं, जबकि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दोपहर में मौसम सुहावना:ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत, कल हल्की बारिश के आसार
    Next Article
    फर्राटेदार अंग्रेजी...NDA में शिक्षक का दावा...पड़ोसियों को विश्वास नहीं:वायरल बाबा से रिश्तेदार बना रहे दूरी, लोग बोले-शिक्षक रहे या नहीं, पता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment