Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दोपहर में मौसम सुहावना:ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत, कल हल्की बारिश के आसार

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह से ही मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से राहत महसूस की जा रही है। दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोग रिलेक्स होकर बिना किसी प्रोटेक्शन के निकलते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर हल्की धूप और बादल का यही सिलसिला जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जिससे लोगों को आराम मिलेगा। बुधवार को हल्की बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम और सुहावना हो जाएगा और तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 मई तक धूप, बादल और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान गर्मी ज्यादा नहीं पड़ेगी। साथ ही 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा। पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान 27 अप्रैल: 37.4 डिग्री सेल्सियस 28 अप्रैल: 38.4 डिग्री सेल्सियस 29 अप्रैल: 35.8 डिग्री सेल्सियस 30 अप्रैल: 32.6 डिग्री सेल्सियस 1 मई: 32.3 डिग्री सेल्सियस 2 मई: 32.9 डिग्री सेल्सियस 3 मई: 33.2 डिग्री सेल्सियस 4 मई: 32.9 डिग्री सेल्सियस अप्रैल में पारा 42 डिग्री तक पहुंचा था, मई में राहत अप्रैल महीने में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं मई के पहले हफ्ते में तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टटीरी में भवन-जलकर वृद्धि का विरोध:नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा, राहत की मांग
    Next Article
    जौनपुर में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा:राज्यमंत्री ने की घोषणा, कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment