Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में गर्मी से बढ़ी बीमारियां, 450 मरीज ओपीडी में:पेट दर्द, उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़े

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर जिले में बढ़ते तापमान का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई, जहां सुबह 11 बजे तक 450 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ ही पेट दर्द, उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने अकेले 123 मरीजों की जांच की। इनमें से 63 मरीज बुखार और पेट दर्द से पीड़ित थे। डॉ. यादव ने चेतावनी दी कि यदि गर्मी का प्रकोप इसी तरह जारी रहा, तो ओपीडी में मरीजों की संख्या प्रतिदिन 2000 से अधिक हो सकती है। तापमान में वृद्धि होने पर बढ़ सकती हैं बीमारियां इमरजेंसी वार्ड में भी प्रतिदिन 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। गंभीर डिहाइड्रेशन के कारण कई मरीजों को भर्ती कर ड्रिप चढ़ानी पड़ रही है। मौसमी बीमारियों के अलावा, अस्पताल में अन्य जांचों के लिए भी भीड़ देखी गई। कुल 347 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए और 74 लोग एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सीधी धूप से बचने और अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। लोगों को धूप में कम निकलने, बाहर निकलते समय पर्याप्त पानी पीने और सिर ढककर निकलने की हिदायत भी दी गई है। जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में इसी तरह वृद्धि होने पर उल्टी-दस्त के मामले और बढ़ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्सी में बाइक को बचाने में हाईवे पर पलटी कैंटर:पुलिसकर्मियों ने चालक को शीशा तोड़कर निकाला, अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    जालौन में रेलवे ट्रैक किनारे मिला वृद्ध का शव:पिरौना-एट रेलवे सेक्शन पर मिला शव, ग्रामीणों ने की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment