Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत जारी:घंटों इंतजार के बाद उपभोक्ता परेशान, एक गैस एजेंसी पर हंगामा

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को जिले की गैस एजेंसियों के दफ्तरों और गोदामों पर भारी भीड़ देखी गई। घंटों इंतजार के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाए और वे निराश होकर लौट गए। शहर में रसोई गैस की कालाबाजारी भी चरम पर है। आरोप है कि यह कालाबाजारी कुछ गैस एजेंसी संचालकों की मिलीभगत से हो रही है। तीन दिन पहले दो स्थानों पर हुई छापेमारी के दौरान यह बात सामने आई थी कि एक गैस एजेंसी संचालक की मिलीभगत से रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। इसी बीच, मंगलवार को अलीगढ़ रोड पर तालाब ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक रसोई गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अभद्रता की और इससे हंगामा भी हो गया। प्रशासन का दावा रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं.. उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन्हें उचित जवाब नहीं दिया जा रहा था। कुछ उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि जिले में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, जिले में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना लंगड़ाते दिखा:माफी मांगते हुए बोला-सीएम साहब गलती हो गई; बहराइच जेल भेजा गया
    Next Article
    नोएडा में शुरू किया गया वाटर एटीएम:1200 लीटर प्रतिघंटा है क्षमता, 20 लीटर और 1 लीटर के मिलेंगे कार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment