Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में फसलों को आग से खतरा:प्रशासन ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की

    5 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण फसलों को आग से बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। संसाधनों की कमी और अग्निशमन केंद्रों की अधिक दूरी को देखते हुए, प्रशासन ने किसानों से विशेष सावधानी और तत्परता बरतने की अपील की है। तैयार गेहूं की फसलों के लिए जर्जर बिजली के तार एक गंभीर खतरा बने हुए हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट का जोखिम बढ़ गया है। आग लगने के साथ-साथ, इस मौसम में वर्षा और ओलावृष्टि से भी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों के पास गड्ढों या ड्रम में पानी भरकर रखें, ताकि चिंगारी उठने पर उसे तुरंत बुझाया जा सके। आग लगने की स्थिति में, पेड़ों की हरी टहनियों से पीटकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास करें। बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर के नीचे कटी हुई फसल या गट्ठर कदापि न रखें। आग लगने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें और अपनी सही जानकारी व रास्ता बताएं। एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने बताया कि दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों को अलग-अलग फसल के हिसाब से क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। शॉर्ट सर्किट से फसल का नुकसान होने पर भी संबंधित थाने व लेखपाल को सूचित करना अनिवार्य है। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों के खाते में धनराशि भेजने की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सदर तहसील के सामने महिला से मारपीट, वीडियो:पति की जमानत कराने गई महिला पर पुरानी रंजिश में हमला
    Next Article
    LSG मालिक गोयनका पर बिफरे ललित मोदी:एक्स पर लिखा वह IPL टीम के लिए अनफिट, महंगे पानी के लिए इकाना में विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment