Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अभ्यर्थियों के मुंह में मेटल डिटेक्टर डालकर चेकिंग:2 दिनों में 4.69 लाख अभ्यर्थियों ने सिपाही भर्ती परीक्षा छोड़ी, 5 नकलची पकड़े गए

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी में सिपाही के 32,679 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का बुधवार को तीसरा और अंतिम दिन है। आज 1183 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। पहली पाली की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह 8 बजे ही पहुंच गए। जौनपुर में अभ्यर्थियों के मुंह खुलवाकर उसके अंदर मेटल डिटेक्टर डालकर चेक किया गया। इसके साथ ही पैंट के अंदर भी मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। तीन लेयर की चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर एंट्री दी जा रही है। महिलाओं के कलावा काट दिए गए। हाथरस में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाए गए। जबकि महिला अभ्यर्थियों के आभूषण उतरवाए गए। बालों को खुलवाकर तलाशी ली गई। सिपाही बनने के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सोमवार को 9.62 लाख अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 7.23 लाख ही परीक्षा देने पहुंचे। करीब 2.39 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन मंगलवार को 9,62,833 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 7,32,731 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि करीब 2.30 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, कानपुर और हरदोई में 5 नकलची भी पकड़े गए। 4 तस्वीरें देखिए… सिपाही भर्ती के बारे में जानिए सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए.….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव नए लुक में नजर आए:जींस-टीशर्ट और ब्लैक जूते पहनकर लंदन से लौटे, एयरपोर्ट पर जवानों से हाथ मिलाया
    Next Article
    गोरखपुर में गोली मारकर छोटे भाई को मार डाला:मंगेतर चीखते हुए बोली- एक बार चेहरा दिखा दो, पुलिस से झड़प के बाद उठी अर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment