Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 29 साल पुराने हमले में चार दोषी करार:दो भाइयों सहित चार को 3 साल की जेल, पीड़ित को मिलेगा जुर्माना

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के शाहगंज थानाक्षेत्र के कोहड़ा गांव में 29 साल पुराने एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना की अदालत ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने दो भाइयों सहित चार आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने चारों दोषियों को तीन-तीन वर्ष के कारावास और प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जुर्माने की यह राशि पीड़ित के परिवार को दी जाएगी। यह घटना 15 अप्रैल 1997 को हुई थी। वादी इजरू ने शाहगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रात के समय रास्ते से आने-जाने के विवाद को लेकर गांव के रामनरेश, राजदेव (जयकरन के पुत्र) और दीपचंद व छटंकी (राजदेव के पुत्र) ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया था। इस हमले में इजरू और उनके भाई दलजीत व सर्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप था। पुलिस की विवेचना और प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चारों को दोषी पाया। इसी मामले से संबंधित एक क्रॉस केस की सुनवाई में अदालत ने दूसरे पक्ष के तीन भाइयों इजरू, सर्वजीत और दलजीत को भी दोषी पाया। हालांकि, उन्हें एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रिहा करने का आदेश दिया गया है। यह रिहाई इस शर्त पर दी गई है कि वे 20 हजार रुपये का बंधपत्र भरेंगे और भविष्य में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए सदाचारी बने रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़:युवक को पीटा, गांव में दहशत; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गाजियाबाद में डबल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पत्नी और दोस्त की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment