Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में डबल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पत्नी और दोस्त की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में दोहरे हत्याकांड के आरोपी राशिद को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ बुधवार की रात को उस समय हुई जब पुलिस उसे हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने 42 वर्षीय राशिद पुत्र उम्रदराज को एक मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान राशिद ने हत्या में इस्तेमाल हथियार (आलाकत्ल) बरामद कराने की बात कही। पुलिस टीम उसे हथियार की बरामदगी के लिए जैन कॉलोनी हरमपुर के जंगल में ले गई। जंगल में पहुंचने पर राशिद ने पहले से छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राशिद के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राशिद पर 23 मार्च 2026 को अपने दोस्त फईम पुत्र नईम और अपनी पत्नी शबनम की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस दोहरे हत्याकांड के संबंध में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। राशिद का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 29 साल पुराने हमले में चार दोषी करार:दो भाइयों सहित चार को 3 साल की जेल, पीड़ित को मिलेगा जुर्माना
    Next Article
    VIDEO: विराट कोहली बने RCB के लिए थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, धाकड़ बल्लेबाज को जमकर करवाई प्रैक्टिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment