Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर जंक्शन पर पेड़ गिरने से OHE लाइन टूटी:प्लेटफॉर्म पर खड़ी दो ट्रेनों पर गिरा पीपल का पेड़, ट्रेनें प्रभावित

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर जंक्शन पर बुधवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन परिसर में खड़ा एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया, जो प्लेटफॉर्म पर खड़ी दो ट्रेनों के पास आ गिरा। इस दौरान ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन टूट गई और रेल यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस (15017) और प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बरेली जाने के लिए तैयार जौनपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन इसकी चपेट में आ गईं। तेज तूफान के चलते पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई, जिससे रेलवे ट्रैक पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पेड़ की डालों को हटाना शुरू किया। इस घटना के कारण जौनपुर-शाहगंज-फैजाबाद रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक कई ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहीं। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी और जनता एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनें प्रभावित हुईं। स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास खड़ा पुराना पीपल का पेड़ तेज आंधी के कारण गिर गया था। उन्होंने बताया कि किसी भी ट्रेन को नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई जनहानि हुई है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर ओएचई लाइन को दुरुस्त करने और ट्रैक को साफ करने में जुटी रही, जिसके बाद धीरे-धीरे रेल संचालन बहाल किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तीन अलग-अलग जगहों पर लगी आग:एकेटीयू कैंपस के सर्वर रूम के एसी में लगी आग, डायपर-सेनेटरी के गोदाम में आग
    Next Article
    परेश रावल के विचारों से प्रेरित फिल्म ‘मर्सी’:सिनेमाघरों में रिलीज हुई, यूथेनेशिया के जटिल सवालों को उठाकर दर्शकों के बीच बहस छेड़ती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment