Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया युवक मृत मिला:दूसरे दिन कचरे के ढेर में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला है। मृतक की पहचान गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तेलिया डीह गांव निवासी राजू सहानी (36) पुत्र तीजू सहानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू सहानी 20 मार्च को इटवा तहसील गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अगले दिन, 21 मार्च शनिवार की सुबह, टिकुईय्या चौराहे के पास सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के पहुंचने पर शव की शिनाख्त राजू सहानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक इटवा, संजय मिश्रा ने बताया कि सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CO अरविन्द वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक:SP ने अशोक स्तंभ लगाकर किया अलंकृत, अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने दी बधाई
    Next Article
    मोनिका चौधरी ने धर्म परिवर्तन का फैसला बदला:पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद लिया निर्णय, होली के दिन झगड़े के बाद किया था एलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment