Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सीट पर बाहरी युवक कर रहे काम:शाहजहांपुर नगर निगम से VIDEO सामने आया, अधिकारी बेखबर

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर नगर निगम कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली सीटों पर बाहरी युवक काम कर रहे हैं, जबकि इसके लिए सरकारी बाबू तैनात हैं। अधिकारियों पर इन बाहरी लोगों से सरकारी लिखापढ़ी कराने का आरोप है। कार्यालय के अंदर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाहरी युवक सरकारी सीट पर बैठकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित फाइलों का काम करता दिख रहा है। यह वीडियो नगर निगम कार्यालय के अंदर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली सीट का है। बताया गया है कि इस सीट पर एक सरकारी बाबू तैनात है, लेकिन वह स्वयं कार्य करने के बजाय ऐसे व्यक्ति से काम करा रहा है जिसका नगर निगम कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में दिख रहे शिवम नामक युवक की न तो संविदा पर तैनाती है और न ही वह सरकारी कर्मचारी है। इसके बावजूद वह बाबू की मौजूदगी में सरकारी सीट पर लैपटॉप के सामने बैठकर फाइलों पर लिखापढ़ी कर रहा है। लोगों ने कई बार जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बदले पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा और महापौर अर्चना वर्मा का कार्यालय इस स्थान से कुछ ही दूरी पर है, फिर भी बाहरी लोगों का जमावड़ा खत्म नहीं हो रहा है। करीब एक महीने पहले भी इसी सीट से संबंधित कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें बाहरी युवक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम कर रहे थे। तब नगर आयुक्त और महापौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बता दें कि कुछ दिन पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइलों को लेकर एसडीएम ने पूरे स्टाफ के साथ निरीक्षण किया था। तब नगर निगम के जिम्मेदार कर्मचारियों ने अफवाह फैलाई थी कि एसडीएम कार्यालय में फाइलें नही ले रहे हैं। जब इसकी जानकारी एसडीएम को हुई थी तो उन्होंने निरीक्षण कर संबधित अधिकारियों की फटकार लगाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 5085 वाहन मालिक ले रहे मुफ्त राशन:विभाग कर रहा जांच, अपात्रों के राशन कार्ड होंगे रद्द
    Next Article
    महफूज का डाटा छिपाने में बैंकों पर FIR की तैयारी:IIT कानपुर की मदद लेगी पुलिस, 80 खातों में 1600 करोड़ का ट्रांजेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment