Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी पर पार्षदों का हंगामा:सहारनपुर नगर निगम में ज्ञापन सौंपा, जोनल व्यवस्था और देरी को लेकर उठाए सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को पार्षदों ने जोरदार हंगामा किया। वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पार्षदों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में अत्यधिक देरी हो रही है। नगर निगम द्वारा जन्म-मृत्यु विभाग को तीन जोन में बांटने के बाद से यह समस्या और बढ़ गई है। खास तौर पर मुस्लिम बहुल वार्डों को दिल्ली रोड स्थित मनोहरपुर जोन में स्थानांतरित किए जाने से आम जनता और जनप्रतिनिधियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूर-दराज के जोनल कार्यालयों तक जाने में समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले चार से पांच महीनों से प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है। कई मामलों में आवेदन के बावजूद लोगों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक कार्यों में बाधा आ रही है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से फोन पर भी बातचीत की। नगर आयुक्त ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि सभी पक्षों से चर्चा कर जल्द ही जोनल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं द्वारा एसआईआर को प्रभावित करने के उद्देश्य से जन्म प्रमाण पत्रों पर रोक लगवाई गई थी। उन्होंने मांग की कि अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह से सुचारू किया जाए और जोनल कार्यालयों को नागरिकों के नजदीक स्थापित किया जाए। इस मौके पर हाजी गुलशेर, हाजी नूरआलम, फराज अंसारी, नदीम अंसारी, रजीव अन्नू, अब्दुल खालिक और नितिन जाटव सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में भाकियू टिकैत ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:आंदोलन की चेतावनी, गेहूं खरीद, बिजली और खाद संकट पर जताई नाराजगी
    Next Article
    होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर बैठक:उन्नाव में SSP-ADM ने केंद्र प्रभारियों से समस्या पूछी, निष्पक्षता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment