Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना की ट्रेनिंग में खराब खाने पर आक्रोश:MMMUT में ट्रेनिंग कर रहे शिक्षकों ने जताई नाराजगी; खाना कूड़ेदान में फेंका

    2 hours ago

    1

    0

    जनगणना को लेकर कर्मारियों की ट्रेनिंग चल रही है लेकिन ट्रेनिंग स्थल पर नाश्ता व भोजन की व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षुओं में आक्रोश है। सर्वाधिक शिकायत मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMUT) से आ रही है। यहां लगभग रोज ही प्रशिक्षु अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे। कभी खाने में कंकड़ मिलने तो कभी कीड़ा मिलने की शिकायतें की जाती रहीं। खाना खराब होने और पर्याप्त न होने को लेकर भी शिकायतें आयीं। आंतरिक वाट्सएप ग्रुप में भी कर्मचारियों ने अपना आक्रोश प्रकट किया। सोमवार को कई कर्मचारियों ने कूड़ेदान में अपना खाना डाल दिया। जनगणना के तहत स्वगणना का कार्यक्रम 7 मई से शुरू होगा। उससे पहले इसमें लगे कर्मचारियों की ट्रेनिंग चल रही है। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। कर्मचारियों को घटिया खाने की सप्लाई की जा रही है और शिकायत पर कोई सुधार करने वाला भी नहीं है। वाट्सएप ग्रुप में कर्मचारियों ने अपना आक्रोश प्रकट करना शुरू किया तो उसमें उनके लिखने पर पाबंदी लगा दी गई। जिसके कारण मंगलवार को किसी प्रकार का मैसेज ग्रुप में नहीं पड़ा लेकिन उनमें आक्रोश पनपता रहा है। कई कर्मचारी अपने घर से लंच लेकर ट्रेनिंग के लिए गए थे। जानिए क्या हैं शिकायतें कर्मचारियों की ओर से शिकायत की जा रही है कि खाने के लिए 200 रुपये मिलते हैं लेकिन 50 रुपये लायक खाना भी नहीं दिया जा रहा। खराब चाय और हाथ में एक-एक बिस्किट पकड़ा दे रहे। पॉलिथीन में भरकर पूड़ियां रखी जा रही हैं। चावल खराब लग रहा था, आलू की सब्जी बासी होने की शिकायत भी आयी। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि खाना देना है तो ठीक दें अन्यथा न दें क्योंकि इस खाने को खाकर लोग बीमार हो जाएंगे। जबसे ट्रेनिंग शुरू हुई है, तभी से खाने को लेकर शिकायत आ रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। सीएम पोर्टल पर शिकायत की बातें भी कही जा रही हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन के लिए इसे शर्मनाक बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '33% नहीं दोगे तो 50% आरक्षण लेंगी महिलाएं':बाबा रामदेव बोले- गुलामों वाली पढ़ाई खत्म होगी, शिक्षा मंत्री ने कहा- यह संत की लीला
    Next Article
    ललितपुर में पेयजल पाइपलाइन में लगी आग:400 मीटर पाइपलाइन जली, धुएं से दो बाइकें टकराईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment