Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना-2027 की तैयारी तेज, प्रशिक्षण शुरू:देवरिया में ITI परिसर में प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    11 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और गणना कार्य के लिए तहसील स्तर पर प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण बरसीपार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिला जनगणना अधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशन में कुल 319 प्रगणक और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का पहला चरण 20 से 22 अप्रैल तक तीन दिनों तक चलेगा, जबकि पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मई तक चार चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, जनसंख्या गणना की प्रक्रिया और डेटा संकलन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अपर जिलाधिकारी रामशंकर ने इस अवसर पर कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकारी नीतियां और विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों से कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सटीकता के साथ करने की अपील की। जिला प्रभारी श्रीश मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण को पूरी तरह व्यवहारिक रखा गया है, ताकि फील्ड में काम करते समय किसी प्रकार की समस्या न आए। फील्ड ट्रेनर डॉ. गोविंद मिश्रा, अरविंद कश्यप और शिशिर राय ने जानकारी दी कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिससे कार्य में तेजी और पारदर्शिता आएगी। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की भी जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, 7 मई से 21 मई तक स्वयं गणना ऑनलाइन पोर्टल के जरिए की जा सकेगी। इसके बाद, 22 मई से 20 जून तक 30 दिनों में जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल मोड में संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर संदीप तिवारी, कन्हैया, सर्वेश यादव, रमेश तिवारी सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पीएम कार्यक्रम ड्यूटी पर शिक्षक की मौत:भीम आर्मी ने परिवार के लिए नौकरी और मुआवजा की मांग की
    Next Article
    गाजियाबाद में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:अपर्णा यादव पर झंडा जलाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment