Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना-2027 की ट्रेनिंग का प्रथम सत्र संपन्न:आदमपुर जोन के सेंटर पर 240 ने ली ट्रेनिंग, अंतिम दिन लिया गया टेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में जनगणना-2027 को लेकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग का पहला सत्र आज समाप्त हुआ। वाराणसी के 11 सेंटरों पर यह ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी क्रम में वाराणसी नगर निगम के आदमपुर जोन की ट्रेनिंग पीलीकोठी स्थित नेशनल इंटर कालेज में दी जा रही थी। जोनल अधिकारी पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह तीन दिवसीय ट्रेनिंग 16 अप्रैल से शुरू होकर आज 18 अप्रैल को समाप्त हो गई। जिसमें सभी लोगों को अंतिम दिन एक टेस्ट भी दिलवाया गया। अब सोमवार से नए बैच की ट्रेनिंग कराई जाएगी। जिसमें 250 लोगों को प्रशिक्षत किया जाएगा। जनगणना ट्रेनिंग की देखिये 3 तस्वीरें… तीन दिवसीय प्रथम चरण की ट्रेनिंग संपन्न इस संबंध में जानकारी देते हुए आदमपुर जोन के सहायक चार्ट अधिकारी राजीव पाठक ने बताया - भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 कराई जा रही है। उसके क्रम में वाराणसी में जनगणना की ट्रेनिंग चल रही है। वाराणसी के आदमपुर जोन में कुल 554 ब्लॉक हैं। जिसमें कुल 88 सुपरवाइजर हैं। यहां प्रथम चरण जो तीन दिवस का था उसका आज समापन हो गया है। यहां तीन दिन में 240 लोगों ट्रेनिंग दी गई है। इसके बाद लोगों शपथ भी दिलाई गई है। अगला चरण 20 अप्रैल से राजीव पाठक ने बताया - अगला चरण 20 अप्रैल से शुरू होगा।जिसमें 250 के बैच को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इसके अलावा 23 अप्रैल से अंतिम और तीसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू होगी जो तीन दिवस तक चलेगी। वाराणसी में 11 सेंटरों पर कुल 3117 प्रगणकों और 523 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाना है। अंतिम दिन हुआ टेस्ट अंतिम दिन सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों का एक टेस्ट भी लिया गया। जिसमें जनगणना से सम्बंधित 50 सव्वाल पूछे गए थे। इसे सभी को देना अनिवार्य किया गया था। कई ने इसे ऑनलाइन माध्यम से भी भरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में निजीकरण के विरोध में आंदोलन तेज:गर्मी में बिजली व्यवस्था हो सकती है प्रभावित, कर्मचारियों ने दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
    Next Article
    लव जिहाद और धर्मांतरण पर बजरंग दल का प्रदर्शन:दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जमकर हुई नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment