Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जून में लॉन्च होगी LDA की वरुण विहार योजना:पहले फेज में 2100 प्लॉट, 1300 किसानों से खरीदी गई जमीन

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आवासीय सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एलडीए जल्द ही बड़ी योजना लॉन्च करने जा रहा है। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तय हुआ कि वरुण विहार योजना जून में लॉन्च होगी, जिसमें पहले चरण में करीब 2100 भूखण्डों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा। एलडीए ने इस योजना के लिए बड़ा लैंड बैंक तैयार कर लिया है।करीब 1300 किसानों से 330 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन खरीदी जा चुकी है। वही किसानों को अब तक 1160 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। ये योजना आगरा एक्सप्रेस-वे के आसपास करीब 2270 हेक्टेयर विकसित की जाएगी। कैलाश और काशी खंड से होगी शुरुआत पहले चरण में कैलाश खंड और काशी खंड में प्लॉट दिए जाएंगे। इसके लिए जून में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। साथ ही, नैमिष नगर योजना को सितंबर 2026 में लॉन्च करने की तैयारी है। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दाखिल-खारिज जैसी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाए। योजना को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत काम प्राथमिकता पर किया जाएगा। बैठक में शहर की प्राइम लोकेशन जमीनों के उपयोग पर भी चर्चा हुई। 1090 चौराहा, ऐशबाग, हरिहरपुर और जानकीपुरम के पास जमीन को नगर निगम को परीक्षण कर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। निजी टाउनशिप पर सख्ती बैठक उन्होंने निर्देश दिए कि अब निजी टाउनशिप में सुविधाओं की जांच की जाए। उनका थर्ड पार्टी से ऑडिट कराया जाएगा। एसटीपी, पार्क, बिजली उपकेंद्र जैसी सुविधाओं की जांच करवाई जाए। इसके लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली को जिम्मेदारी दी जाएगी। समीक्षा में सामने आया कि एलडीए की सभी योजनाओं में कुल 19,230 फ्लैट बने हैं। इसमें से 18,953 आवंटित हो चुके हैं। लेकिन 2930 फ्लैट्स की रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है। अब इसके लिए विशेष रजिस्ट्री कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वजीर हसन रोड पर बने पुराने अपार्टमेंट की हालत खराब मिलने पर उसे री-डेवलप करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम के खिलाफ टिप्पणी का विरोध करने पर पीटा:सपा के कार्यक्रम में जवान से मारपीट का आरोप, सिर और हाथ में गंभीर चोट
    Next Article
    'परम्परा 2026' सांस्कृतिक संध्या 11 अप्रैल को:लखनऊ में शास्त्रीय नृत्य-संगीत का आयोजन, गुरु आकांक्षा श्रीवास्तव करेंगी निर्देशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment