Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में मारपीट, घर में घुसकर महिलाओं पर हमला:मैनपुरी में दबंगों का हमला, VIDEO आया सामने

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में एक जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं और परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। यह विवाद जल्द ही हाथापाई में बदल गया और फिर लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और वहां मौजूद महिलाओं तथा अन्य परिजनों को पीटा। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो में कुछ लोग घर के अंदर घुसकर महिलाओं पर लाठियां बरसाते हुए स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। कुर्रा थाना प्रभारी विक्रांत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है और मामले की गहन जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और विवाद के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में स्मार्ट मीटर से भुगतान अपडेट नहीं:बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    नए पार्षदों ने लिया संकल्प हर क्षेत्र में करेंगे विकास:लखनऊ को बनाएंगे बेहतर शहर, मेयर ने दिलाई शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment