Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिमी फैलन शो में दूसरी बार दिलजीत दोसांझ पहुंचे:सिंगर ने जिमी को भांगड़ा सिखाया, इंटरनेशनल शो में पंजाबी गाने पर परफॉर्म किया

    7 hours ago

    2

    0

    सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर जिमी फैलन के शो में मंगलवार को नजर आए। शो में दिलजीत ने जिमी को भांगड़ा भी सिखाया। साथ ही इस इंटरनेशनल शो में दिलजीत ने पंजाबी गाने पर परफॉर्म किया। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी टीम स्टूडियो का दरवाजा खोलते हुए पूछती है, ‘क्या लगता था, नहीं लौटेंगे?’ इसके बाद कैमरा दिलजीत की ओर घूमता है और वह कहते हैं, ‘कहा था ना कि एक बार पंजाबी आ जाएं तो जल्दी नहीं जाते। जिमी फैलन आ गए ओये।’ वीडियो में आगे दिलजीत और जिमी फैलन साथ में भांगड़ा करते दिखाई देते हैं। शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी कुछ क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें दोनों की मस्ती और डांस की झलक देखने को मिलती है। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यह भी बताया कि जिमी ने उन्हें एक धन्यवाद पत्र लिखकर शो में दोबारा आने के लिए आभार जताया। शो के आधिकारिक हैंडल पर शेयर किए गए दिलजीत 2024 में भी शो में नजर आए थे इससे पहले दिलजीत 28 अप्रैल 2024 को जिमी फैलन के शो द टुनाइट शो में नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में दिखे थे। वह अब जल्द डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगे। 1947 के पार्टीशन के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी हैं। फिल्म 12 जून को थिएटर में रिलीज होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुंदरकी सीट पर भाजपा से पहली पसंद रामवीर सिंह:सपा के पसंदीदा उम्मीदवार हाजी रिजवान, बसपा से हाजी अकबर
    Next Article
    युजवेंद्र चहल की प्रीति जिंटा से ओपनिंग बैटिंग की डिमांड:पंजाब किंग्स की को-ऑनर बोलीं- IPL खत्म होने पर कर लेना

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment