Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलयोद्धा बोले- पैसे की तरह पानी का बजट बनाना होगा:लखनऊ में कहा- कचरा दरवाजे पर फेंकेंगे, पानी के लिए सरकार को फोन लगा देंगे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पद्मश्री जलयोद्धा उमा शंकर पांडेय ने कहा- हमें पैसे की तरह पानी का बजट भी बनाना होगा। पीने, नहाने, सिंचाई और दूसरे इस्तेमाल के लिए कितना पानी लगना चाहिए, इसके बारे में सोचना चाहिए। अगर ये प्रबंधन नहीं शुरू किए तो परेशानी बढ़ जाएगी। पानी बचाना, उसको दोबारा उपयोग में लाने के उपाय अपनाने हमारी जिम्मेदारी है, न कि सरकार की। हम कचरा दरवाजे पर फेंक देते हैं और पानी न आने पर सरकार को फोन लगा देते हैं। चेन्नई में बिना पानी के 500 लोगों की मौत हुई। आज दिल्ली, आगरा, मुंबई में पीने के लिए पानी नहीं है। पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'नगरीय जल सुरक्षा एवं भूजल प्रबंधन' कार्यशाला में यह बात कही। उन्हें जल संरक्षण के लिए 2023 में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। वह बांदा का जाखनी गांव के रहने वाले हैं। उनकी पानी बचाने की आदत और मुहिम से बांदा का भूगर्भ जलस्तर 1 मीटर 34 सेंटीमीटर ऊपर हो गया। केंद्र सरकार ने उनके मॉडल पर देशभर में 1050 जल-संग्रहालय स्थापित किए। वह केंद्र सरकार की भूजल संरक्षण समिति के सदस्य हैं। सदस्य के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 2020 में जलशक्ति मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रीय जलयोद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया। 2020 में ही संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जल डाइजेस्टर पुरस्कार भी मिला। जैसे धन बचाते हैं, वैसे ही पानी बचाना होगा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कहा कि पानी को उसी तरह बचाना होगा, जैसे हम अपना धन बचाते हैं। जल ही धन है। हमें जीवन बीमा के साथ जल बीमा के बारे में भी सोचना होगा। जल आंदोलन को जन आंदोलन और जल क्रांति को जन क्रांति बनाना होगा। जल को वरुण देवता और जगन्नाथ के रूप में भी माना गया है। इसलिए पानी के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। समुदाय के आधार पर पानी की पाठशालाएं चलानी होंगी और इस्तेमाल किए गए पानी को दोबारा उपयोग में लाने की आदत डालनी होगी। इस्तेमाल पानी का दोबारा उपयोग करें, जल बाजार बंद कराएं पांडेय ने मीडिया से जल संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। आप लोग भी पानी बचाने की मुहिम का प्रचार कीजिए। हम सबको मिलकर पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। बर्तन धोने, पोंछा लगाने, सब्जियां और चावल धोने में इस्तेमाल होने वाले पानी को नाली में बहाने के बजाय पेड़ों में डालना चाहिए। छोटी-छोटी आदतों से पानी की बड़ी बचत की जा सकती है। आने वाले समय में पानी का जो बाजार खड़ा हो रहा है, उसे भी सीमित करना होगा। युवाओं को जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। बढ़ती आबादी के साथ पानी और लकड़ी की जरूरत भी बढ़ेगी उमाशंकर पांडे ने कहा कि देश में युवाओं और बच्चों की बड़ी आबादी है। उन्हें जल संरक्षण की जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने आबादी बढ़ने के साथ पानी और लकड़ी की बढ़ती जरूरत का जिक्र करते हुए कहा कि हर मिनट करीब 20 बच्चे पैदा होते हैं। इस हिसाब से पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। अंतिम संस्कार में लकड़ी की खपत का भी उल्लेख किया। कहा कि एक व्यक्ति की चिता में करीब पांच क्विंटल लकड़ी लगती है और सालभर में देश को इसके लिए करीब ढाई करोड़ टन लकड़ी की जरूरत पड़ती है। यह सामान्य बात नहीं है। हमें प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल और संरक्षण के बीच संतुलन बनाना होगा। जखनी गांव का उदाहरण देकर समझाया जल संरक्षण का महत्व इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने सामुदायिक भागीदारी से भूजल बचाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बांदा के जखनी गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से जल संरक्षण के कामों को किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला में बीबीएयू के प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता ने नदी संवर्धन में भूजल की भूमिका पर प्रस्तुतीकरण दिया। बारिश का पानी बचाने के बताए तरीके कार्यशाला में शहरी इलाकों में बारिश के पानी को नालों में बहने से रोककर जमीन के अंदर पहुंचाने के उपायों पर चर्चा हुई। केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. एसके स्वरूप ने भूजल रिचार्ज के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से भी प्रस्तुतीकरण के जरिए अपनी योजनाओं और प्रयासों को साझा किया गया। दूषित भूजल और उसके नुकसान पर चर्चा श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सक्सेना ने भूजल की गुणवत्ता, दूषित पानी से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के उपायों पर प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं, स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा के मिथिलेश कुमार मिश्रा ने शोधित पानी का दोबारा सुरक्षित इस्तेमाल करने और शहरी नदियों के प्रबंधन से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम खान अभी 10 दिन जेल में ही रहेंगे:ED की रिमांड पूरी; हाईकोर्ट में जमानत पर चल रही बहस, कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा
    Next Article
    अखिलेश बोले- परिसीमन बिल पास नहीं होने देंगे:भाजपा विधायक का जवाब- विपक्ष के बस की नहीं, न हमें रोक पाएंगे, न बागेश्वर बाबा को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment