Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट का VIDEO:खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक

    8 hours ago

    1

    0

    जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड फेंका गया। धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अमृतसर में बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। मार्च 2026 में हुए इस एनकाउंटर को खालिस्तानियों ने फेक करार दिया। इसके बाद से डीआईजी को धमाकों की चेतावनी मिल रही है। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO CM के दौरे से पहले वारदात जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। एजेंसियों को आशंका है कि आगे उसका साथी इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। आज CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। एजेंसियां मामलों की जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है। धमाके के बाद सामने आई पोस्ट में ये बातें लिखीं… पोस्ट में लिखा है- 5 मई 2026 को रात 8 बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया। KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) हमले की जिम्मेदारी लेती है। हमले में 2 बीएसएफ सिपाही मारे गए और 3 जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता। पोस्ट में आगे लिखा है- एक बार फिर KLA डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष धमाके का वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है। CP बोलीं- स्कूटी में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। अभी यही जानकारी मिली है। स्कूटी पर दो लड़के आए थे दोनों लड़कों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सज ने हिरासत में रखा है। फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। जब CP से पूछा गया कि क्या दोपहर को उक्त क्राइम सीन एरिया पर ब्लास्ट का अलर्ट आया था? उनका जवाब था- तो...? फिर उनसे पूछा कि आपने सर्च करवाया, तब भी ब्लास्ट हो गया? इस पर भी CP बोलीं- तो...? इसके बाद वह चली गईं। मैं इंतजार कर रहा था, थोड़ी देर में धमाका डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह उर्फ क्रिस ने पुलिस पूछताछ में बताया- मैं पार्सल देने नहीं, बल्कि लेने आया था। मैंने एक्टिवा फुटपाथ पर खड़ी की और गेट पर पार्सल देने के लिए फौजी को कॉल किया। मैं इंतजार कर रहा था, तभी एक युवक पास से निकला। कुछ देर बाद धमाका हो गया। उसने बताया- मैं घबराकर गेट की ओर भागा। बीएसएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। धमाके में एक्टिवा की नंबर प्लेट उछलकर गिर गई और स्कूटी में आग लग गई। इसके बाद पुलिस ने मुझे हिरासत में लिया। एक महिला अधिकारी ने खुद को एसपी बताया और मुझे अंदर ले जाया गया। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पिता बोले- वह एक फौजी का बेटा है, आतंकी नहीं हो सकता गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह ने कहा कि उनका 22 वर्षीय बेटा 3 महीने पहले ही इस काम पर लगा था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पूरी तरह बेगुनाह है और उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि एक फौजी का बेटा कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। वह आतंकी नहीं हो सकता। रिटायर्ड कर्मी के मोहल्ला पहुंची जांच टीम, लोगों में दहशत रात में ही जांच एजेंसियां बीएसएफ से रिटायर्ड कश्मीर सिंह के गढ़ा स्थित सड़क मोहल्ला पहुंचीं। यहां गुरप्रीत के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह अपने ममेरे भाई को घर छोड़कर सीधे बीएसएफ चौक आया था। जांच के बाद टीम वापस लौट गई। अमृतसर में टीन शेड ढहीं वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसे लेकर SSP सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। यह स्लीपर सेल का पुराना तरीका जालंधर में बीएसएफ चौक से 50 मीटर दूर पुलिस बूथ है, जहां सर्च टीम मौजूद थीं। धमाके वाली जगह पर शाम के समय आमतौर पर भीड़ रहती है। लुधियाना और अमृतसर रूट की बसें यहां रुकती हैं। एजेंसियों का मानना है कि बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी थी, लेकिन उस समय कोई बस खड़ी नहीं थी। दो कारें चपेट में आई, जो वहां से गुजर रही थीं। पिछले दो वर्षों में आतंकी वारदात में आईईडी का उपयोग बढ़ा है। जालंधर में हुए ब्लास्ट में भी शुरुआती इनपुट आईईडी के ही हैं। यह पंजाब में सक्रिय स्लीपर सेल्स का पुराना तरीका रहा है। पंजाब में उग्रवाद के दौर में कार या स्कूटर बम की कई घटनाएं होती थीं। इसे भीड़ वाली जगह पर लगाया जाता था। इसके बाद आतंकियों ने यह तरीका दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इस्तेमाल किया। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खलिस्तानियों के निशाने पर… ब्लास्ट के बाद के PHOTOS… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब रेलवे ट्रैक ब्लास्ट, बम लगाते कोयला भरी ट्रेन आई:मालगाड़ी में धमाका होता तो 20Km तक लोगों का दम घुटता; मंत्री बोले- PAK अफसर शामिल पंजाब में पटियाला के अंबाला-अमृतसर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) को उड़ाने की कोशिश की गई। ब्लास्ट के 32 मिनट पहले ही एक ट्रेन यहां से गुजरी थी। इसके बाद कोयले से भरी दूसरी ट्रेन आई। इस दौरान ही आतंकी पटरी पर विस्फोटक लगा रहा था, जो ट्रेन से बचने की हड़बड़ी में ब्लास्ट हो गया। इससे आतंकी के चिथड़े उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाईवे डूबा, घरों में पानी:यूपी के गाजियाबाद में ओले गिरे, MP-बिहार में बारिश; राजस्थान में तापमान 40°C से नीचे
    Next Article
    BJP का हर छठा MP वोट चोरी से जीता, हरियाणा में पूरी सरकार घुसपैठिया: राहुल गांधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment