Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलती चिता से उपले निकालकर हुक्के में भरा:हापुड़ में छड़ी से एक-एक कर घसीटा, दोस्तों की गलती से पकड़ा गया

    4 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में हुक्का सुलगाने के लिए युवक ने जलती चिता से उपले निकाल लिए। उसने एक हाथ में पतली छड़ी ले रखी थी। इसके सहारे एक-एक करके चिता से उपले घसीट कर किनारे लाया। फिर इन्हें हुक्के में भरकर नशे के लिए सुलगाने लगा। युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। इन्हीं में से एक ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शुक्रवार के वीडियो शनिवार को सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन दोस्तों की तलाश की जा रही है। घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की है। अब पूरा मामला पढ़िए… महमूदपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी (75) का शुक्रवार को निधन हो गया था। परिवार ने पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। इसके बाद घर चले गए। उनकी चिता जल रही थी। इसी बीच एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा। युवक अपने साथ हुक्का भी लाया था। उसने हुक्के में आग सुलगाने के लिए जलती चिता से उपले निकालने शुरू कर दिए। युवक के साथ पहुंचे दोस्तों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शनिवार शाम ये वीडियो सामने आते ही गांव वालों में गुस्सा फैला गया। लोगों ने कहा कि चिता की भस्म का हुक्के में इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। युवक को ढूंढते हुए घर पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने वीडियो से चारों युवकों का पता लगाया। इसके बाद उनके घर पहुंची। एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीन युवक घर पर नहीं मिले। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया, इस वारदात में 4 युवक शामिल थे। इनकी पहचान कर एक आरोपी अभिषेक को हिरासत में लिया गया है। हुक्का बरामद कर लिया है। बाकी तीन फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 40 मंत्रियों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट खतरे की घंटी:यूपी में जितने वोट से चुनाव जीते थे, उससे 10 गुना कट गए यूपी में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जो फाइनल लिस्ट जारी की है, वह प्रदेश सरकार और भाजपा के लिए चौंकाने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि यूपी के 40 मंत्री 2022 विधानसभा चुनाव में जितने वोट मार्जिन से जीते थे, उसके 2 से 10 गुना वोटर उनकी सीट पर कम हो गए हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों विधानसभा सीटें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; 15 घंटे बाद एनकाउंटर में पकड़ा गया
    Next Article
    चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों ने की फायरिंग:अलीगढ़ के अंडला में देर रात युवक पर किया हमला, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment