Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेलेंस्की बोले- अमेरिका ने NATO की सदस्यता का ऑफर दिया:बदले में रूस को डोनबास सौंपने की शर्त रखी, लेकिन हम अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

    21 hours ago

    2

    0

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अमेरिका ने यूक्रेन को NATO की सदस्यता देने के बदले डोनबास का इलाका रूस को सौंपने का सुझाव दिया है। जेलेंस्की के कार्यालय ने शनिवार को उनका यह बयान जारी किया। जेलेंस्की के मुताबिक, अबू धाबी में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच हुई शांति वार्ता के दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने पहली बार यह प्रस्ताव रखा था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन अपनी जमीन रूस को नहीं सौंपेगा। जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने उनसे पूछा था कि अगर यूक्रेन को NATO की सदस्यता दी जाती है, तो क्या वह डोनबास से अपनी सेना हटा लेगा? उन्होंने कहा कि यूक्रेन किसी भी शांति समझौते के लिए सुरक्षा की पक्की गारंटी चाहता है। जेलेंस्की बोले- मैं अकेले फैसला नहीं ले सकता जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका और NATO के दूसरे देश यूक्रेन को सुरक्षा की पक्की गारंटी देते हैं, तो वह इस प्रस्ताव पर जनता की राय लेंगे। इसके लिए देश में जनमत संग्रह भी कराया जा सकता है। उन्होंने कहा, "अगर अमेरिका और NATO के दूसरे सहयोगी हमें सुरक्षा की पक्की गारंटी देते हैं, तो मैं यूक्रेन के लोगों से पूछूंगा कि क्या हमें यह प्रस्ताव मंजूर है या नहीं। मुझे इतना बड़ा फैसला अकेले लेने का अधिकार नहीं है।" डोनबास के बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा डोनबास यूक्रेन का पूर्वी इलाका है। इसमें डोनेत्स्क और लुहांस्क शामिल हैं। रूस लंबे समय से पूरे डोनबास पर कब्जा करना चाहता है। फिलहाल इसके बड़े हिस्से पर रूसी सेना का नियंत्रण है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के NATO में शामिल होने का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि NATO का विस्तार रूस की सुरक्षा के लिए खतरा है। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। उसने यूक्रेन के NATO में शामिल होने की कोशिश को भी हमले की वजहों में शामिल किया था। अबू धाबी में दो दिन चली रूस-यूक्रेन की शांति वार्ता रूस, यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों के बीच मंगलवार और बुधवार को अबू धाबी में बातचीत हुई। अमेरिका ने इस बैठक में मध्यस्थता की। कई महीनों बाद रूस और यूक्रेन के अधिकारी एक साथ बातचीत की मेज पर बैठे थे। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी शामिल हुए। बातचीत किसी बड़े समझौते के बिना खत्म हो गई। हालांकि, जेलेंस्की के मुताबिक, दोनों देश 1,000 से ज्यादा कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए हैं। कुशनर ने शनिवार को कहा जेलेंस्की बोले- पहले युद्ध खत्म होना चाहिए जेलेंस्की ने रूस की उस मांग का भी विरोध किया, जिसमें युद्ध खत्म करने से पहले यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था पर समझौता करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पहले युद्ध खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है। ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की कोशिश भी नाकाम जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने का प्रस्ताव रखने की बात कही थी। इसके तहत रूस और यूक्रेन कुछ समय के लिए एक-दूसरे के बिजलीघरों और दूसरे ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोक सकते हैं। अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने गुरुवार को मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की थी। हालांकि, जेलेंस्की के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुतिन खुद युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं। अगली शांति वार्ता में यूरोप भी होगा शामिल जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका ने भरोसा दिया है कि अगली शांति वार्ता में यूरोपीय देशों को भी शामिल किया जाएगा। यूरोप यूक्रेन को सबसे ज्यादा आर्थिक और सैन्य मदद देने वाले सहयोगियों में शामिल है। यूरोपीय नेताओं ने तय किया है कि भविष्य की शांति वार्ता में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और पोलैंड के प्रतिनिधियों के साथ यूरोपीय संघ के अधिकारी भी शामिल होंगे। पुतिन के युद्धविराम प्रस्ताव को जेलेंस्की ने ठुकराया जेलेंस्की ने डोनेत्स्क इलाके के कोस्त्यांतिनिव्का शहर में कुछ समय के लिए लड़ाई रोकने के पुतिन के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस इस बहाने अपनी सेना को शहर में घुसाकर कब्जा करना चाहता है। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन के 7 से 8 दूसरे इलाकों में भी आम लोग और बच्चे फंसे हुए हैं। यूक्रेन चाहता है कि इन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कुछ समय तक लड़ाई रोकी जाए। वहीं, रूस ने आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री:SCO के कार्यक्रम में शामिल होंगे; आखिरी बार बिलावल भुट्टो 2023 में आए थे पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक अगले सप्ताह भारत आएंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौत की सजा देने के खिलाफ UN में प्रस्ताव पास:भारत समेत 33 देशों ने विरोध किया; कहा- फांसी को सरकारी हत्या कहना गलत
    Next Article
    अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए:2 यात्री घायल, 172 लोग सवार थे; पैसेंजर प्लेन का पंख कार्गो विमान के अगले हिस्से से टकराया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment