Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में यमुना पुल पर निर्माणाधीन गेट का बीम ढहा:6 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार दोपहर यमुना नदी के पुल पर शनगढ़ गांव के पास निर्माणाधीन गेट की एक बीम ढह गई। जिसकी चपेट में आने से 6 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकाला। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया गया। 5 की हालत गंभीर होने पर औरैया हायर सेंटर रेफर कर दिया है। देखिए 3 तस्वीरें…. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पर शटरिंग का काम पूरा होने के बाद बीम डाली जा रही थी। इसी दौरान शटरिंग अचानक बैठ गई, जिससे यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि शटरिंग का कार्य औरैया के एक ठेकेदार द्वारा कराया गया था, जबकि पूरा निर्माण कार्य उरई के ठेकेदार लालजी दुहौलिया के जिम्मे है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिसकी वजह से मजदूरों की जान खतरे में पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के एक हिस्से को बंद कर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गेट निर्माण के लिए डाली जा रही भारी बीम अचानक गिर गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों में सुनील पुत्र प्रेम सिंह, रूप सिंह पुत्र छोटे राम, गोविंद पुत्र जगत सिंह, रवि पुत्र गया प्रसाद और हीरो पुत्र जगत सिंह शामिल हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें औरैया के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसडीएम जालौन हेमंत पटेल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ठेकेदार और संबंधित एजेंसियों की भूमिका की जांच में जुटी है। ----------------------- यूपी में विधायकों के सर्वे का आज आखिरी दिन: विधायक बदलना चाहते हैं या नहीं? जल्दी बताइए यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे को मार डाला:पति के पास जाने की जिद कर रही थी; झांसी में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा झांसी में गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने दोनों की हत्या की बात कबूल कर ली है। 40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू देवी (30) और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। पुलिस के मुताबिक, नीलू अपने पति के पास गुरुग्राम में जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पुलिस ने 852 मोबाइल बरामद किए:1.27 करोड़ अनुमानित कीमत, CEIR पोर्टल की मदद से मिली कामयाबी
    Next Article
    मऊ पुलिस को मिले 68 टैबलेट:एसपी ने बांटे, विवेचना में होगा उपयोग; एसआईटी का हुआ गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment