Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में स्मार्ट मीटर का विरोध:सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    7 hours ago

    2

    0

    जालौन के माधौगढ़ में स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को करीब 500 महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 4, 5, 10 और 2 की इन महिलाओं ने अपने स्मार्ट मीटर हाथों में लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के कारण चितौरा बस स्टैंड और सिहारी बस स्टैंड पर लंबा जाम लग गया। मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ और आमजन को परेशानी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश सोनी, क्षेत्राधिकारी (सीओ), इंस्पेक्टर, एसडीओ और जेई सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक चली वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इससे महिलाओं में आक्रोश बना रहा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर गलत रीडिंग दिखाकर अधिक बिजली बिल जारी कर रहे हैं। इससे उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं ने रामपुरा क्षेत्र के एक जेई पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे न केवल स्मार्ट मीटर की समस्या से जूझ रही हैं, बल्कि अधिकारियों के रवैये से भी परेशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पल्लवी पटेल एसपी से बोलीं-आपने मेरा फोन कैसे काट दिया:ये बताइए कितने दिन में कार्रवाई होगी, 15 दिन बाद आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी
    Next Article
    गांजा तस्करी में 2 महिलाओं को 3-3 साल की जेल:झांसी स्टेशन पर 5 साल पहले 18Kg अवैध गांजा के साथ पकड़ी गई थी, 20 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment