Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 'स्कूल चलो अभियान' शुरू:डीएम राजेश पांडेय ने बघोरा से की शुरुआत, 14 हजार नामांकन का लक्ष्य

    11 hours ago

    2

    0

    जालौन जनपद में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ की विधिवत शुरुआत की गई। उरई मुख्यालय के बघौरा स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय से जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मुख्य विकास अधिकारी के.के सिंह और अपर जिलाधिकारी संजय कुमार के साथ संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को किताबें और स्कूल बैग वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने झंडी देख कर स्कूल चलो अभियान की रैली भी निकाली। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से जनपद के सभी 1489 परिषदीय विद्यालयों में अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत करीब 14 हजार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बघौरा विद्यालय में ही पहले दिन 40 बच्चों का नामांकन किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया। डीएम ने कहा कि अभियान के तहत ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है, जो अभी तक शिक्षा से वंचित हैं। विशेष रूप से 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर फोकस किया जा रहा है, ताकि उन्हें विद्यालय से जोड़ा जा सके। साथ ही 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) को घर-घर जाकर बच्चों की पहचान करने और उनका नामांकन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए भी विशेष रणनीति बनाई गई है। अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा, जबकि 30 अप्रैल को इसकी समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की साक्षरता दर 81.6 प्रतिशत है, जिसे और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, ग्राम प्रधान समेत सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके नियमित विद्यालय आने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में जनमोत्स्व की तैयारियां पूरी:कचहरी रोड, दक्षिण पंचमुखी और हनुमान चौक मंदिरों में विशेष आयोजन ,11 हजार दीपों से होगी महाआरती
    Next Article
    गन्ने की छिलाई करते समय किसान पर बाघ का हमला:गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर जंगल की ओर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment