Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में किसान ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

    9 hours ago

    2

    0

    जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौदा बुजुर्ग गांव में एक 24 वर्षीय किसान ने गुरुवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया। मृतक की पहचान कुठौदा बुजुर्ग निवासी बृजेंद्र (24) पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बृजेंद्र ने गुरुवार रात अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के सदस्य रात में सो गए थे और किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब परिजन उठे और कमरे में पहुंचे, तो बृजेंद्र को फंदे पर लटका देख उन्होंने शोर मचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक के पिता उमाशंकर भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बृजेंद्र की असमय मौत से परिवार सदमे में है। उसकी मां राजेश्वरी, दो भाई और चार बहनें हैं। गांव में भी इस घटना के बाद गम का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीडा के ट्रैक्टर से टकराई कार, दो लोगों की मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार के परखच्चे उड़े
    Next Article
    मैनपुरी महिला से टप्पेबाजी, जेवर लेकर फरार हुए ठग:CO सिटी ने जांच की, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment