Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी:हादसे में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    8 hours ago

    2

    0

    जालौन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। जालौन-औरैया रोड स्थित कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल स्कूल के आगे तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और उसके बाद खाई में पलट गई। इस हफ्ते में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही दब गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई तथा आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। थाना प्रभारी मय पुलिस बल, क्लस्टर मोबाइल में तैनात उपनिरीक्षक यादराम सिंह तथा दोनों कोबरा मोबाइल टीमों को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शोएब पुत्र अज्ञात निवासी कुडेसरा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर तथा इस्माइल शेख पुत्र अज्ञात निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। वहीं हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आरिफ पुत्र अरशद अली निवासी ग्राम सिकरी थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर तथा इरशाद पुत्र जलालुदीन निवासी ग्राम पीरू थाना अचपुरा जिला औरंगाबाद बिहार शामिल हैं। दोनों घायलों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है और वे बोलने की स्थिति में नहीं थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार पहले पेड़ से टकराई और फिर खाई में पलट गई। हादसे के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। कोतवाली के प्रभारी हरिशंकर का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत:पति की लंबी उम्र के लिए की वट वृक्ष की पूजा, मांगी सुख-समृद्धि
    Next Article
    पति की लम्बी उम्र के लिये महिलाओं ने रखा व्रत:बरगद के पेड़ का किया 108 बार परिक्रमा,बोली-पति के दीर्घायु के लिए की है कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment