Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बरदौली में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार 17 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे दीवार खोदने के विवाद को लेकर गांव के ही लाल सिंह, विनोद पुत्र पुन्नू बसोर, अंकित व अंकुश पुत्र फूल सिंह, बबलू पुत्र प्यारेलाल समेत तीन अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी दो बेटियों को जमीन पर पटककर पीटा और कमरे में ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की तथा कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसकी सास का हाथ मरोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, उसकी दोनों बेटियों का इलाज जिला अस्पताल उरई में कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि ज्ञान भारती चौकी, थाना कालपी की पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने क्षेत्राधिकारी स्तर से जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में क्रिकेट को लेकर विवाद, दो पक्षों में झड़प:मैच के दौरान बवाल, तीन घायल, दो हिरासत में
    Next Article
    जालौन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त:शिकायतों का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment