Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में छत से गिरकर युवक की मौत:रात में नशे की हालत में लौटा था घर, पुलिस जांच जारी

    4 hours ago

    2

    0

    जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा में शनिवार रात एक 26 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनोज (26) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शराब का आदी था, जिसके कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। शनिवार को मनोज ने कदौरा कस्बे में सरसों बेचकर 2200 रुपए कमाए। इसके बाद उसने लगभग 900 रुपए की शराब खरीदी और दोस्तों के साथ बैठकर उसका सेवन किया। शाम को नशे की हालत में घर लौटने पर मनोज मोहल्ले में लोगों से गाली-गलौज करने लगा। उसके भाई नरेंद्र ने उसे समझाने का प्रयास किया, जिससे वह नाराज होकर घर की छत पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत पर वह कुछ देर तक हंगामा करता रहा। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नीचे सीसी सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल मनोज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया- प्रथम दृष्टया यह मामला नशे की हालत में छत से गिरने का प्रतीत होता है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की गोली मारकर हत्या, अंतिम संस्कार से इनकार:प्रतापगढ़ में पुलिस ने 4 पर केस दर्ज किया, 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया
    Next Article
    बरेली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:टैंकर से टक्कर के बाद बोलेरो आधी खत्म, गाड़ी काटकर शव निकाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment