Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 387 प्रशिक्षु पासआउट:पुलिस लाइन में 10 माह की ट्रेनिंग के बाद दीक्षांत परेड

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन के रिजर्व पुलिस लाइन उरई में रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2025-26 बैच के प्रशिक्षुओं का दीक्षांत परेड समारोह बेहद गरिमामय और अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्चपास्ट और परेड का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों और दर्शकों का मन मोह लिया। उनके सधे कदम, एकरूपता और अनुशासन को देखकर पूरा मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरी ने प्रातः 8:30 बजे परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उनके साथ जालौन की जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी लाइन शैलेन्द्र कुमार बाजपेई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे परेड कमांडर द्वारा टुकड़ियों को परेड स्थल पर लाने के साथ हुई। इसके बाद क्रमवार चार्ज ग्रहण, अधिकारियों का आगमन और मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। जैसे ही दीक्षांत परेड शुरू हुई, प्रशिक्षुओं ने अपने अनुशासन, आत्मविश्वास और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने सभी को प्रभावित किया। दर्शकों ने उनके हर कदम पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि इस बैच में कुल 388 प्रशिक्षुओं ने 10 महीने तक कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें से 387 प्रशिक्षु सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर पासआउट हुए। एक प्रशिक्षु चोट (फ्रैक्चर) के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सका, जिसे बाद में परीक्षा देकर पासआउट किया जाएगा। दीक्षांत परेड के बाद समीक्षा क्रम में परेड की सज्जा और अनुशासन का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और माननीय मुख्यमंत्री के संदेश भी प्रसारित किए गए, जिनमें नवप्रशिक्षित आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी गई। मुख्य अतिथि आईजी झांसी आकाश कुलहरि ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा जताई कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बहू ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया:बेटी पैदा होने पर सास ताना मारती थी, पुलिस ने कराया मेडिकल
    Next Article
    हापुड़ में शादी में फायरिंग की फर्जी सूचना:पुलिस पहुंची, जांच में दूल्हे की तबीयत बिगड़ने का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment