Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के डकोर में पराली में लगी आग:गैस गोदाम तक पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन के डकोर कस्बे में रविवार दोपहर हमीरपुर शाखा नहर किनारे खेतों में पराली में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित भागीरथ गैस एजेंसी के गोदाम की ओर बढ़ने लगी। दमकल विभाग और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक खेतों से आग की लपटें उठने लगीं। आग की दिशा गैस गोदाम की ओर होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। योगेंद्र, हिमांशु, गजेंद्र और मनोज सहित कई ग्रामीण दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग को गैस गोदाम तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। यदि आग गोदाम तक पहुंच जाती तो सिलेंडरों में विस्फोट से बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। इस अग्निकांड में लगभग 10 बीघा खेत में पड़ी पराली जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर डकोर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर पहुंचे डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा:बकरीद, त्योहारों और व्यापारियों के मुद्दों पर की बैठक, इनामी अपराधियों के फॉलोअप के दिए निर्देश
    Next Article
    संभल में सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी, VIDEO:महिला ने कॉलर पकड़कर खींचा, एक कांस्टेबल बचकर भागा, पिता-पुत्र समेत 8 पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment