Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाबदर आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला:शामली में मामूली विवाद पर हुआ झगड़ा, 5 लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    2

    0

    शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के आजाद चौक पर मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष के चार से पांच लोग घायल हो गए। हमलावरों ने तेजधारदार हथियार, ईंट और पत्थरों का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के कई सदस्य पहले भी जिलाबदर रह चुके हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत के माहौल में है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सिटी के आजाद चौक की है, जहां आदिल का परिवार रहता है। पीड़ित पक्ष का युवक सलमान अपने घर आ रहा था, तभी आरोपी मकसूद मेंबर के परिवार के युवक समीर ने अपनी बाइक से उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया शुरुआती कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन बाद में मकसूद पूर्व मेंबर पक्ष के लोग आदिल के घर में घुस आए और हमला कर दिया। इस हमले में अनवर पुत्र महबूब, आदिल, गाजला (महिला) और तरन्नुम गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। वहीं, स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएससी सामने में भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी पक्ष से समीर, अरसान नाबालिग को भी कुछ चोट आई है। आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल वहीं, इस घटना में आरोपी पक्ष पहले भी जेल जा चुके है। आरोपियो पर पहले भी पुलिस द्वारा जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है। घायल हुए आदिल का कहना है कि मेरा भतीजा सलमान पैदल आ रहा था कि तभी पीछे से समीर ने टक्कर मार दी। हम चुपचाप अपने घर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आधा दर्जन से ज्यादा लोग घर पर आए। जिसमें ईंट पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दो महिलाएं और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे किडनैप कर ले जा रहे थे, हादसे में मौत:बरेली में खड़े टैंकर में घुसी बोलेरो; पुलिस ने गाड़ी काटकर बच्चों को बचाया
    Next Article
    घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत:जैतीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment