Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल योजना में अनियमितता मिली, ADM ने लगाई फटकार:चित्रकूट की रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण कर दिए निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने पाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने इटवा डुड़ैला और टिकरिया जमुनिहाई गांवों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, इटवा डुड़ैला ग्राम पंचायत के 9 मजरों में से 8 में कमीशनिंग का कार्य पूरा पाया गया। हालांकि, दुदौली पुरवा मजरे में पाइपलाइन का कार्य अभी भी अधूरा है। टिकुरीहा जमुनिहाई में कमीशनिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाई ग्राम इटवा डुड़ैला में कुल 935 हाउस कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि टिकुरिया जमुनिहाई में 421 कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें 15 दिनों में केवल दो दिन ही पानी की आपूर्ति मिल पाती है। इस पर अपर जिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने फर्म के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मोर्या और उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि इन गांवों में 15 दिनों के भीतर सभी अधूरे कार्यों को पूरा किया जाए और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व लोकसभा स्पीकर बोलीं- मैंने भी छुआछूत झेला:एक नेता ने नाश्ते पर बुलाया, अंदर से महिला ने कहा- इन अछूतों को खिलाएंगे...
    Next Article
    युवती ने यमुना में लगाई छलांग, राहगीर ने बचाया:पिता से झगड़े के बाद सुसाइड करने पहुंची थी, पुलिस साथ लेकर गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment