Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल से छूटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला:लड़की से फोन पर बोला- मेरी जिंदगी खत्म हो गई, तू जिससे बात कर रही उसे गोली मारूंगा

    10 hours ago

    1

    0

    संभल में छेड़छाड़ और पॉक्सो के आरोप में जेल गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था। रात में युवक लग्न समारोह में दावत खाने के लिए निकला था। घर वालों का आरोप है कि साजिश के तहत युवक को बुलाया गया था और उसकी हत्या की गई है। युवक की आरोप लगाने वाली लड़की से आखिरी बातचीत हुई है। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह लड़की से कहता है कि मेरी जिंदगी तो खत्म हो गई, जेल से छूटने में 7 लाख रुपये लग गए। तू जिससे बात कर रही है उसे मैं दिनदहाड़े गोली मारूंगा। एएसपी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पूरा मामला असमोली थाना क्षेत्र का है। खेमपुर गांव का रहने वाला कपिल (22) पुत्र पप्पू छेड़छाड़ के आरोप में डेढ़ साल पहले जेल गया था। वह मुरादाबाद जेल में बंद था। जांच के दौरान उस पर पॉक्सों की धारा बढ़ाई गई थी। 18 अप्रैल को वो जेल से छूटकर अपने गांव पहुंचा था। इसके एक दिन बाद एक लग्न समारोह में शामिल होने के लिए पास के गांव में गया था। उसके बाद शव पेड़ से लटका मिला है। मां प्रेमवती ने बताया कि मेरे तीन बेटियां और दो बेटे हैं। कपिल सबसे छोटा था। चार बच्चों की शादी हो गई है, बस कपिल की शादी होनी बाकी थी। मेरी ननद शशिबाला की शादी देहरी जग्गू मिलक में हुई थी। उनका गांव हमारे गांव से 60 किमी दूर है। बुआ के गांव में शुरू हुआ अफेयर कपिल अक्सर बुआ के घर जाया करता था। वहीं पर एक लड़की से उसकी बातचीत शुरू हो गई। करीब डेढ़ साल पहले लड़की अचानक हमारे घर पहुंच गई और कपिल के साथ रहने की जिद करने लगी। करीब 2 घंटे तक ड्रामा चला और लड़की के घर वाले भी पीछे से आ गए। लड़की जबरन घर पहुंची, बाद में बेटे को जेल हम लोग कह रहे थे कि अपनी लड़की को साथ ले जाए। इसके बाद भी लड़की के घर वालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस बेटे को पकड़ के ले गई। लड़की के घर वालों ने बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया, जबकि उनकी बेटी ही हमारे घर आई थी। इसके बाद बयान में लड़की भी पलट गई। लड़की के नाबालिग होने पर पॉक्सो की धारा लगी मेरे बेटे को जेल हो गई। बाद में लड़की नाबालिग निकली तो बेटे पर पॉक्सो की धारा लग गई। डेढ़ साल तक मेरा बेटा जेल में रहा और दो दिन पहले ही छूटकर आया था। अगले दिन ही तलवार गांव में लग्न में जाने की बात कहने लगा। हम लोगों ने बहुत मना किया, लेकिन वो माना नहीं। आज सुबह पता चला कि उसका पेड़ से लटका शव मिला है। लड़के ने आखिरी बार लड़की को कॉल किया वहीं, लड़के की बातचीत की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह लग्न कार्यक्रम में निकलने से पहले लड़की को कॉल करता है। लड़की पूछती है कि मेरे भाई से क्या बात चल रही है तुम्हारी तो कपिल कहता है कि ये हम दोनों के बीच का मामला है। लड़की कहती है कि मेरे भाई को आंच भी नहीं आनी चाहिए। इस पर कपिल कहता है कि तेरा भाई भी तलवार गांव की लग्न में आ रहा है ना। लड़की कहती है हां आ रहा है, लेकिन उसे कुछ होना नहीं चाहिए। कपिल कहता है कि वो तो अलग बात है तू जिससे बात कर रही है न उसे मैं दिनदहाड़े गोली मारूंगा। लड़की कहती है किससे बात कर रही हूं, तो कपिल कहता है नाम बता जरा उसका। मेरी जिंदगी तो खत्म हो गई है। बाहर आने में 7 लाख रुपये लग गए हैं। फिर बोलता है कि तुझे भी गोली मारूंगा, कहां मिलेगी तू। लड़की कहती है घर पर ही हूं हिम्मत है तो आ जाना। बुआ बोलीं- हमें लड़के को छुड़ाने में डेढ़ साल लगे लड़के की बुआ का शशिबाला ने बताया कि मेरे ही खेत में भतीजे का शव फंदे पर पेड़ का मिला है। उन्होंने बताया कि लड़की हमारे मायके में पहुंच गई थी। और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था यह लोग लड़की को छुड़ाकर तुरंत ले आए। हमें लड़के को छुड़ाने में डेढ़ साल लग गए। इन लोगों ने साजिश के तहत लग्न में बुलाकर मेरे भतीजे की हत्या की है। ASP बोले- हत्या के आरोपों पर हो रही जांच मामले की जानकारी पर ASP उत्तरी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी मोहित चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ASP ने बताया कि मृतक युवक के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घर वाले युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 'ये जो फरसा लहरा रहे हो, सब पर मुकदमे होंगे':महिला DSP की चेतावनी- फोटोग्राफी हो रही है; परशुराम जयंती पर निकला था जुलूस मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती पर जुलूस में फरसा लहराने और डंडा साथ लेकर चलने वालों को महिला डिप्टी एसपी ने सख्त हिदायत दे डाली। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने मौके पर ही माइक लेकर चेतावनी दी कि जो लोग फरसा और डंडा लेकर चल रहे हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अब डिप्टी एसपी के इस बयान पर ब्राह्मण समाज में रोष है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसे ब्राह्मण विरोधी भी कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोहावल में सड़क निर्माण पर 30 लाख खर्च:मौके पर काम शुरू नहीं होने से उठे सवाल, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश
    Next Article
    शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन:भदोही में आजाद अधिकार सेना ने अधिक बजट की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment