Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने विकास भवन परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम भंडारण कक्ष में मशीनों को विधानसभावार कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्यालय, स्ट्रांग रूम और ईवीएम वेयरहाउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। इस अवसर पर सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह भी उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी से अनेक सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी से महेश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह, समाजवादी पार्टी से नेपाल सिंह और अपना दल से सोहन लाल निरंजन व दे पटेल शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के कंकरखेड़ा हाईवे पर एलपीजी का कैप्सूल पलटा:काफी देर तक लगा रहा जाम, फायर ब्रिगेड ने क्रेन की मदद से कैप्सूल हटवाया
    Next Article
    आजमगढ़ में छापेमारी में 24 सिलेंडर बरामद:भूसे में छिपाकर रखे गए थे, आपूर्ति विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment