Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल निगम की लापरवाही से हरिपर्वत चौराहे पर जाम:सड़क के बीच गिरी बैरिकेडिंग, खुले गड्ढे से हादसे का खतरा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में दिल्ली गेट से शहर के प्रमुख हरिपर्वत चौराहे तक जाने वाले मार्ग पर जल निगम की लापरवाही से बेवजह जाम लग रहा है। पिछले एक सप्ताह से ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है और यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिपर्वत चौराहे पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। ट्रैफिक लाइटें तो जल रही हैं, लेकिन वाहन चालक उनका पालन नहीं कर रहे। चारों तरफ से वाहन एक साथ निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे चौराहे पर अव्यवस्था और बढ़ जाती है। मेट्रो कार्य के बीच बढ़ी परेशानी शहर में पहले से मेट्रो निर्माण कार्य के कारण कई इलाकों में जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में हरिपर्वत चौराहे पर जल निगम की लापरवाही ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। दिल्ली गेट से हरिपर्वत की ओर आने वाले मार्ग पर नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए की गई खुदाई के बाद लगाई गई बैरिकेडिंग अब खुद परेशानी का कारण बन गई है। सड़क के बीच गिरी बैरिकेडिंग कई जगह बैरिकेडिंग सड़क के बीचों-बीच गिरी पड़ी है। इससे न केवल जाम लग रहा है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक स्थान पर बैरिकेडिंग पूरी तरह हटी हुई है और वहां खुदाई के कारण गड्ढा खुला पड़ा है। उसके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है, जिससे राहगीरों और जानवरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। धूल से बढ़ रहा प्रदूषण निर्माण कार्य के चलते उड़ रही धूल से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह स्थिति एक-दो दिन नहीं, बल्कि एक सप्ताह से अधिक समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने, बैरिकेडिंग व्यवस्थित कराने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जाम और संभावित हादसों से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत मामले में FIR:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बोले- जीएसटी अधिकारी ने रची साजिश
    Next Article
    अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment