Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जगनायक सिंह यादव बने सपा प्रदेश सचिव:अखिलेश यादव की स्वीकृति पर मिली जिम्मेदारी, पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा

    19 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने की। इस खबर के फतेहपुर पहुंचते ही जगनायक सिंह के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। जगनायक सिंह यादव जिले में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। पार्टी समय-समय पर उन्हें बड़े पदों से नवाजती रही है। यह जिम्मेदारी उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर दी गई है। समाजवादी पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश सचिव बनाकर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में भेजकर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। वह एक प्रखर वक्ता के रूप में पार्टी का पक्ष रखेंगे। पार्टी के साथ मिलकर करेंगे काम नव मनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सभी छह सीटों पर सपा का परचम फहराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही, वह प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बैठाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी पर मथुरा में दिखा दिव्य संगम:श्रीकृष्ण ने बांसुरी छोड़ धनुष धारण कर रामस्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन
    Next Article
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी सामान ले जाते पकड़ी गई, VIDEO:शाहजहांपुर में ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर कुर्सी-टेबल वापस लौटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment