Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के 3 VIDEO:म्यूजिक-मस्ती में डूबे थे लोग, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; अंदर आ रही थीं ऊंची लहरें

    9 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज डूबने से ठीक पहले के तीन वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें टूरिस्ट म्यूजिक और मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि क्रूज में मौजूद ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी है। दूसरे वीडियो में मौसम का खतरनाक रूप दिखाई दे रहा है। तेज हवा, आंधी और ऊंची उठती लहरें क्रूज के अंदर तक घुस रही थीं। साफ तौर पर हालात बिगड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद क्रूज को किनारे लाने की कोशिश नहीं की गई। तीसरे वीडियो में क्रूज के अंदर पानी भरता दिख रहा है। इसमें दिख रहा है कि क्रूज के दो कर्मचारी पर्यटकों को लाइफ जैकेट बांट रहे हैं। कुछ लोग डरे-सहमे सीटों पर बैठे हैं जबकि एक आदमी खड़ा होकर लाइफ जैकेट ले रहा है। तीनों वीडियो देखने के लिए खबर के कवर इमेज पर या यहां क्लिक करें… हादसे में बचकर लौटे लोगों ने खुलासा किया है कि मौसम खराब होने के बावजूद कैप्टन ने क्रूज को किनारे लगाने का फैसला नहीं लिया। हवा और लहरें लगातार तेज होती जा रही थीं, लेकिन क्रूज आगे बढ़ता रहा। कुछ ही सेकंड्स में क्रूज अनियंत्रित हुआ और देखते ही देखते बरगी डैम के गहरे पानी में समा गया। देखिए, 4 तस्वीरें… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 शव मिले मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक, तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    RR vs DC Live Score Updates: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रनों का टारगेट, रियान पराग और फरेरा ने खेली शानदार पारी
    Next Article
    बंगाल में काउंटिंग से पहले कानूनी लड़ाई, TMC ने मतगणना कर्मियों की ड्यूटी को SC में दी चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment