Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा:यात्री बनकर करते थे सफर, मौके मिलते ही पार कर देते थे बैग व कीमती सामान

    9 hours ago

    2

    0

    आगरा जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है। इनके पास से चोरी किए गए आभूषण, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकडे़ गए आरोपियों में 4 पुरुष और एक महिला है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगरा कैंट जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि चेकिंग के दौरान जीआरपी ने 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि ये लोग ट्रेन में यात्री बनकर सफर करते हैं। रात को मौके मिलते ही ये लोग यात्रियों का बैग व सामान चोरी कर लेते थे। इसके बाद स्टेशन पर उतर जाते थे। इनके खिलाफ आगरा कैंट जीआरपी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से सोने का एक पेंडेंट, दो जोड़ी कान के झुमके, तीन अंगूठी, चांदी की पायल, 5 मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी में बाघलाल निवासी औरेया, अजूबा, प्रताप, प्रीतिपाल व महिला सलमा निवासीगण ताजगंज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के सैयदराजा में तीन चोर गिरफ्तार:कीनाराम बिल्डिंग मैटेरियल दुकान से चोरी का सामान बरामद
    Next Article
    बुलंदशहर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित:कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment