Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली के सैयदराजा में तीन चोर गिरफ्तार:कीनाराम बिल्डिंग मैटेरियल दुकान से चोरी का सामान बरामद

    10 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिले के सैयदराजा थाना पुलिस ने मंगलवार को दुधारी नहर के पुल के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने 17 अप्रैल की रात स्थानीय कीनाराम बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के दो समरसेबल मोटर और एक बैटरी बरामद की है। पुलिस टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके नेटवर्क की जांच कर रही है। यह चोरी की घटना सैयदराजा नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित कीनाराम बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में 17 अप्रैल की रात हुई थी। चोरों ने दुकान से कई कीमती सामान चुरा लिए थे। इसी मामले की जांच के दौरान सैयदराजा थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को दुधारी नहर के पुल के पास से इन तीनों संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी के दो समरसेबल पंप मोटर और एक ट्यूबलर बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सैयदराजा थानाक्षेत्र के छत्रपुरा गांव निवासी सौरभ तिवारी, मनराजपुर गांव निवासी बहादुर और छत्रपुरा निवासी केशरी उर्फ खेसारी वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने उन्हें चोरी का सामान बेचने की योजना बनाते समय दबोचा। पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, लालधर यादव, नंद किशोर सिंह, संतोष सिंह चंदेल और शंकर प्रसाद शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम में 'संभव दिवस' पर जनसुनवाई:नगर आयुक्त ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
    Next Article
    जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा:यात्री बनकर करते थे सफर, मौके मिलते ही पार कर देते थे बैग व कीमती सामान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment