Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट:री-सेल में सस्ते बिक रहे 7499 रुपए वाले गोल्ड टिकट; RDX विस्फोट की धमकी के बाद ड्रोन से निगरानी

    22 hours ago

    4

    0

    इंदौर में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आज रविवार को बायपास स्थित C-21 एस्टेट ग्राउंड पर होगा। दिलजीत रात 8 बजे मंच पर पहुंचेंगे। करीब 4 लाख वर्गफीट में फैले आयोजन स्थल पर 40 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। कॉन्सर्ट से पहले टिकटों की री-सेल शुरू हो गई है। ऑनलाइन 7,499 रुपए प्लस टैक्स में मिलने वाला गोल्ड टिकट सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर कम कीमत में ऑफर किया जा रहा है। वहीं, संस्थानों को मिले RDX विस्फोट की धमकियों के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। टिकट 1,500 से शुरू, 8 लाख रुपए तक VIP टेबल टिकटों की कीमत 1,500 रुपए से शुरू होकर 10 लोगों की VIP टेबल के लिए 8 लाख रुपए तक है। इस हिसाब से सबसे महंगे पैकेज में एक व्यक्ति का खर्च 80 हजार रुपए आएगा। दूसरी ओर, बुक माय शो ने इंदौर शो में 7 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट बिकने का दावा किया है। नगर निगम को भी आयोजन के लिए 60 लाख रुपए से अधिक टैक्स जमा कराया गया है। 7,499 रुपए वाला गोल्ड टिकट कम कीमत में ऑनलाइन 7,499 रुपए प्लस टैक्स में मिलने वाला गोल्ड टिकट अब सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर कम कीमत में बेचा जा रहा है। कई लोग एक साथ कई टिकट बेचने के ऑफर भी दे रहे हैं। हाल ही में दिलजीत के चार चर्चित गानों पर रोक लगाए जाने के बाद विवाद का असर फैंस और टिकटों की री-सेल पर दिखाई देने की चर्चा है। सुरक्षा और ट्रैफिक का प्लान तैयार दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक का विशेष प्लान तैयार किया है। शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक पटेल नगर क्रॉसिंग से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। दर्शकों के लिए C-21 बिजनेस पार्क में तीन जोन में निशुल्क पार्किंग बनाई गई है। टिकट की कैटेगरी के हिसाब से प्रवेश दिया जाएगा। VVIP टेबल के लिए अलग एंट्री रहेगी। VVIP गेट तक वाहन ले जाने के लिए आयोजकों का विशेष कार पास और स्टीकर जरूरी होगा। दर्शकों को पार्किंग और एंट्री की प्रक्रिया से बचने के लिए समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। टिकट कैटेगरी के हिसाब से मिलेगी एंट्री दर्शक इन रास्तों से पहुंचेंगे VVIP वाहनों के लिए अलग रास्ता भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस अलर्ट कॉन्सर्ट से पहले इंदौर में अलग-अलग संस्थानों को करीब 9 धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें 2 और 12 नवंबर को भेजे गए मेल शामिल हैं। इसके अलावा 10 नवंबर को ग्वालियर हाईकोर्ट की बेंच को भी धमकी भरा ई-मेल मिला था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय, बैंकों और निजी स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें कॉन्सर्ट को लेकर चेतावनी दी गई थी। आयोजन के दौरान RDX विस्फोट की धमकी भी दी गई थी। इसे देखते हुए पुलिस आयोजन स्थल पर विशेष सतर्कता बरत रही है। बम डिस्पोजल टीम जांच करेगी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। दिलजीत बोले- सबसे पहले पोहा खाऊंगा दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने से पहले सोशल मीडिया पर शहर की मशहूर छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था- ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।’ उनकी इस पोस्ट ने इंदौरी फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। दिलजीत प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंचे हैं और होटल रेडिसन में ठहरे हैं। यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कल, 7.17 करोड़ के टिकट बिके पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट रविवार को इंदौर में होगा। लगातार मिल रही बम ब्लास्ट की धमकियों के बावजूद आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘रामायण’ ने 10 दिन में ₹1,228 करोड़ कमाए:भारत में ₹819 करोड़ का कलेक्शन; धुरंधर-2 के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
    Next Article
    मंदिर में हुई ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस पार्टी:कार्तिक आर्यन पहुंचे; रिलीज के 100 दिन पूरे होने पर हुई भजन-आरती, मेहमानों को परोसा गया सात्विक भोजन

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment