Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में सपा ने महर्षि कश्यप, निषादराज गुहा जयंती मनाई:सपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

    7 hours ago

    1

    0

    इटावा में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उनके जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा का जीवन समाज को एकता, सेवा और समर्पण का संदेश देता है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव के पी शाक्य, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, रवींद्र शुक्ला, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, राजकुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, छात्र सभा जिला अध्यक्ष रवी यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर महापुरुषों को नमन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर कोतवाल को 7 दिन की जेल, NBW जारी:फर्रुखाबाद में 7 अलग-अलग मामलों में कोर्ट ऑर्डर ना मानने पर कार्रवाई, 24 घंटे में गिरफ्तारी के आदेश
    Next Article
    अब डेबिट कार्ड से मिलेगा बस टिकट:जौनपुर डिपो की बसों में जल्द शुरू होगी सुविधा, परिचालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment