Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में मंत्री ने 14 करोड़ की योजनाएं शुरू कीं:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा, सपा प्रमुख और राहुल गांधी पर हमला

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में नुमाइश पंडाल के पास स्थित बुद्धा पार्क में पर्यटन विभाग की करीब 14 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने जहां विकास कार्यों की शुरुआत की, वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख और विपक्ष के नेता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस बिल को पास कराने में बाधा डाल रहा है, जबकि यह महिलाओं के हित में लाया गया है। कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुद्धा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान योजनाओं की जानकारी दी गई और क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाएं कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर हमला कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने और पर आरोप लगाया कि वे महिला आरक्षण बिल को पास कराने में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर आमतौर पर सत्ता और विपक्ष साथ खड़े होते हैं, लेकिन इस बार विपक्ष विरोध कर रहा है। मुलायम सिंह के बयान का किया जिक्र मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक ने भी अपने समय में महिला बिल का विरोध किया था और अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि महिला आरक्षण बिल लागू होने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध समझ से परे है। आरक्षण और संविधान पर उठाए सवाल मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कही जा रही है, जबकि भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने इसे भ्रम फैलाने की राजनीति बताया। देशहित के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा जयवीर सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश के मुद्दों पर विदेशों में भी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को सशक्त करेगा और इससे देश को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया, प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सिद्धार्थ शंकर और युवा सेतु संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल का महिलाओं ने किया स्वागत:शामली में भाजपा सरकार का जताया आभार, ऋतु जैन ने कहा- अब हम अपनी आवाज खुद उठा सकेंगे
    Next Article
    मेरठ में दिनदहाड़े 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी:लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मालकिन के पड़ोस जाने पर वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment