Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में महिला का शव फंदे पर मिला:दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने सुसाइड की बात कही

    7 hours ago

    2

    0

    इटावा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा के नगला में 22 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बाबा के नगला में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय प्रियंका का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और पुलिस पहुंची। मृतका के चाचा कोमल सिंह ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप मृतका की मां पप्पी देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष गाड़ी और नकदी की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित कर रहा था। उनका कहना है कि बुधवार सुबह उन्होंने कई बार बेटी को फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रियंका की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्या वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया है। मृतका की ननद खुशबू के अनुसार, मंगलवार को परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त था। बुधवार सुबह घर लौटने की तैयारी के दौरान प्रियंका ने यह कदम उठा लिया। उनका कहना है कि घटना आत्महत्या है, न कि हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना पर पुलिस ने दोपहर में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, जहां मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामला अभी जांच के दायरे में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत कोर्ट ने चोरी के आरोपी को सजा सुनाई:सिंघावली मामले में 1 साल 9 माह कारावास, 1000 रुपये जुर्माना
    Next Article
    मंत्री ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया:बोलीं- संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर आधी आबादी से विश्वासघात किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment