Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में भूसा लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचला:बाजार से घर जाते समय हादसा, चालक मौके से फरार

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के नगर लखना में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। ट्रैक्टर भूसा लादकर जा रहा था इसी दौरान साइकिल सवार को पीछे से रौंदा।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… लवेदी के ग्राम नगला मर्दान नन्दगवां निवासी शिवराम सिंह पुत्र मोहनलाल दोपहर में लखना बाजार से साइकिल पर लौट रहे थे। इसी दौरान लखना के नया नहर पुल पार ईकरी रोड स्थित विमला वाटिका के सामने नवादा खुर्दकला की ओर से आ रहे अनियंत्रित भूसे से लदे ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद शिवराम सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रविंद्र साहू ने उनका उपचार किया और सीपीआर भी दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बेटे अवनीश कुमार ने बताया कि उनके पिता खेतों में गेहूं काटकर बाजार करने आए थे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के बेटे अवनीश, पत्नी आरती और बेटी रोशनी अस्पताल पहुंचे। शिवराम सिंह के चार बेटे (करन सिंह, अवनीश, महेंद्र, गुरनाम सिंह) और पांच बेटियां (वंदना, रश्मी, रोशनी विवाहित; सोनम, पूनम अविवाहित) हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बकेवर उपनिरीक्षक बीके सिंह अस्पताल पहुंचे। शव का पंचनामा भरने में जुटे। वहीं, लखना चौकी पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभी स्कूलों में NCERT बुक्स लगाने के आदेश:4 अप्रैल को GIC में लग रहा विक्रय शिविर, छात्र ले सकते हैं किताब
    Next Article
    विश्वनाथगंज सीट पर कौन मजबूत, विधायक जीतलाल या कोई और:सपा से सुनैना या पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे संजीव? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment