Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अवैध खनन का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा:रामगोपाल ने कहा- चंबल नदी के पहाड़ियों और हरित क्षेत्र को खनन माफिया तेजी से खत्म कर रहे

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में अवैध मिट्टी खनन का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव द्वारा राज्यसभा में उठाया गया मुद्दा अब जिले में चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा था कि यह केवल स्थानीय नहीं बल्कि बड़ा पर्यावरणीय संकट है। अब इस बयान के बाद जिले भर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है। हरित क्षेत्र और पहाड़ियों के खत्म होने का आरोप राज्यसभा में प्रो. रामगोपाल यादव ने इटावा शहर से चंबल नदी की ओर जाने वाले मार्ग का जिक्र करते हुए बताया कि सड़क के दोनों ओर स्थित पहाड़ियों और हरित क्षेत्र को खनन माफिया तेजी से खत्म कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों एकड़ वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन कर प्लॉटिंग की जा रही है। जबकि वह भूमि वन क्षेत्र की है। यमुना नदी और चंबल के बीच का यह इलाका कभी प्राकृतिक रूप से समृद्ध था, लेकिन अब यहां का पर्यावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है। सांस्कृतिक विरासत पर असर उन्होंने इटावा से जुड़े प्रसिद्ध कवि गोपाल दास नीरज और शिशुपाल सिंह शिशु का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र केवल प्राकृतिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। आज उसी धरती को अवैध खनन के जरिए नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे इसकी पहचान और विरासत दोनों पर खतरा पैदा हो गया है। प्रो रामगोपाल ने कवि शिशुपाल शिशु के चंबल काव्य खंड में इस क्षेत्र पर लिखी हुई कविता को सदन में दोहराया कई क्षेत्रों में जारी खनन प्रो. यादव ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन और जमीनों पर कब्जे में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जमीनों पर कब्जा करने में लगभग 90 प्रतिशत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और 10 प्रतिशत समाजवादी पार्टी के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने इकदिल, बसरेहर, वैदपुरा और सिविल लाइन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर खनन और मिट्टी के परिवहन की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति और कथित पत्रकार पर जबरन वसूली का केस:कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं थमी प्रताड़ना, लुटेरी दुल्हन बताकर चलाई फेक न्यूज
    Next Article
    धुरंधर 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म:मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1067 करोड़ हुआ, पठान को छोड़ा पीछे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment