Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा के भरथना क्षेत्र में खेतों में लगी भीषण आग:तीन गांवों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरथना तहसील क्षेत्र में भीषण आग लगने से नगला अंते, रपटपुरा और नगला भोज गांवों में करीब ढाई सौ बीघा गेहूं की खड़ी और कटी फसल जलकर राख हो गई। कूड़े के ढेर से शुरू हुई आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों के साथ एक घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन और राहत कार्य में जुटा। कूड़े के ढेर से भड़की आग, तीन गांव चपेट में जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत कूड़े के ढेर से हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती गईं और नगला अंते, रपटपुरा व नगला भोज गांवों के खेतों तक पहुंच गईं। कुछ ही समय में सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी और कटी फसल जलने लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और दमकल ने की तीन घंटे मशक्कत आग की सूचना मिलते ही आसपास के एक दर्जन गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से और बड़ी अनहोनी को रोका गया प्रशासन मौके पर, नुकसान का आकलन जारी घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम काव्या सी और सीओ भरथना रामदबन सिंह समेत राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में एक ट्रैक्टर चालक के झुलसने की भी जानकारी सामने आई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीण पदम सिंह के अनुसार आग दूसरे गांव से फैलती हुई खेतों तक पहुंची, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में रिहायशी मकान में लगी आग, फायर सर्विस मौजूद:उल्फत बीबी के हाते में है मकान, शार्ट सर्किट से लगी आग
    Next Article
    सहारनपुर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन:छंटनी के विरोध में सत्याग्रह, निगम में समायोजन और स्थायी सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment