Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा जंक्शन पर अवैध शराब बरामद:सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस से एक युवक गिरफ्तार, 61 हजार रुपए है कीमत

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन संख्या 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। प्लेटफार्म नंबर 3 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से 48 बोतल शराब मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई उ0प्र0 शासन के निर्देश पर रेलवे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी इटावा, आरपीएफ और सीआईबी की टीम संयुक्त रूप से ट्रेनों में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने समन्वय बनाकर इटावा जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही सघन जांच शुरू कर दी। कोच में संदिग्ध युवक पकड़ा गया चेकिंग के दौरान ट्रेन के एच-1 कोच में एक युवक संदिग्ध नजर आया। तलाशी लेने पर उसके पास एक ट्रॉली बैग और चार पिट्ठू बैग मिले। जब बैग खोले गए तो उनमें से कुल 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रेड लेबल, ब्लैक डॉग और ब्लेंडर प्राइड ब्रांड शामिल हैं, जो हरियाणा मार्का बताई गई है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गौरव कुमार पुत्र सिकंदर कुमार राय निवासी वार्ड संख्या 41, थाना मटियानी, जिला बेगूसराय बिहार बताया। उसके पास से 10 बोतल रेड लेबल, 20 बोतल ब्लैक डॉग और 18 बोतल ब्लेंडर प्राइड बरामद हुई। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 61 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी इटावा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की टीम शामिल रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को सफल बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन-कफ-सिरप में दवा मंडी से दो गिरफ्तार:शैली ट्रेडर्स से सिर्फ कागजों पर होती थी सिरप की खरीद-फरोख्त, करोड़ों का किया व्यापार
    Next Article
    सुल्तानपुर में विधवा महिला से 5 लाख की ठगी:जौनपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी का दिया था झांसा, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment