Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्तीफे के तीसरे दिन चंपत राय दिल्ली गए:संघ राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट बना रहा; नए सिरे से बनेगा ट्रस्ट

    15 hours ago

    2

    0

    चंपत राय रविवार शाम अयोध्या से दिल्ली रवाना हो गए। वह दोपहर तीन बजे तक राम मंदिर में ही थे। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय अब 11 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में शामिल हो सकते हैं। उसी दिन उनके इस्तीफे पर विचार होना है। उधर, राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) भी चढ़ावा चोरी के मामले पर नजर बनाए हुए है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के निर्देश पर पूर्वी यूपी के क्ष्रेत्र प्रचारक अनिलजी अयोध्या पहुंचे हैं। वे साधु-संतों, महंतों और मंदिर से जुड़े लोगों से लगातार मिलकर बात कर रहे हैं। संकेत मिल रहे हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट में नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी के विदेश से लौटने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के दोबारा गठन पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसमें अयोध्या के संतों और समाज के कई वर्गों को जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है। क्षेत्र प्रचारक संघ प्रमुख मोहन भागवत को रिपोर्ट सौंपेंगे क्षेत्र प्रचारक अनिलजी अयोध्या में शनिवार (27 जून) से डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम राम मंदिर में 2 घंटे गुजारे। रामलला का दर्शन किया, साथ ही मंदिर के प्रमुख सेवादारों से बात भी की है। रविवार को उन्होंने अयोध्या के प्रमुख महंतों से चढ़ावा चोरी को लेकर बात की। लक्ष्मण किलाधीश महंत मैथिलीरमण शरण, हनुमत निवास के महंत डॉ. मिथिलेशनंदिनी शरण, मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, सरयू आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास से मिलकर उनकी राय ली। वे अभी अयोध्या में सोमवार को भी संतों-महंतों से बात करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट बनाकर संघ प्रमुख मोहन भागवत को सौंपेंगे। इससे पहले RSS की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भैयाजी जोशी (सुरेश जोशी) अयोध्या में एक रात रुके थे। यहां मंदिर से जुड़े संतों-महंतों से बात की थी। फिर अपनी रिपोर्ट RSS प्रमुख को दे चुके हैं। राम मंदिर के RMO अर्जुन देव भी SIT की रडार पर 1600 कैमरों की निगरानी का जिम्मा अर्जुन देव पर था राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में अब नया नाम सामने आया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने राम जन्मभूमि में तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव की भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया है। चढ़ावे की गिनती वाले काउंटिंग रूम में लगे CCTV कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी अर्जुन देव के पास थी। इसके अलावा राम जन्मभूमि में लगे करीब 1600 कैमरों की निगरानी भी अर्जुन देव के पास थी। अब निगरानी तंत्र में उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में उनकी 17 वर्षों से अयोध्या में लगातार तैनाती और ट्रस्ट के कामों में सक्रिय दखल का भी उल्लेख किया गया है। RMO अर्जुन रामलला जब टेंट में थे, तब भी CCTV का काम देखते थे। SIT के सामने अकड़ में पेश हुए अर्जुन देव काउंटिंग रूम में रामलला के चढ़ावे की गिनती CCTV कैमरों की मॉनिटरिंग में होती थी। जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चढ़ावा चोरी कैसे हुई। निगरानी क्यों नहीं रखी गई। इसी आधार पर SIT ने अपनी शुरुआती 3 दिनों की जांच के दौरान अर्जुन देव से भी पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर अर्जुन देव SIT के सामने पहुंचे, ऐंठ कर कुर्सी पर बैठे। लेकिन, उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय कहा कि वह अपने वकील के माध्यम से जवाब देंगे। बताया जा रहा है कि इस पर जांच अधिकारियों ने उन्हें फटकार लगाते हुए पद की गरिमा और मर्यादा का पालन करने की नसीहत दी। ट्रांसफर कई बार हुआ, लेकिन हर बार रुकवा लिया अर्जुन देव वर्ष 2009 से लगातार अयोध्या में तैनात हैं। इस दौरान कई बार उनके ट्रांसफर के आदेश जारी हुए, लेकिन हर बार उनका ट्रांसफर रुक गया। हाल ही में लखनऊ के लिए जारी ट्रांसफर आदेश भी निरस्त कर दिया गया था। अर्जुन देव के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों से करीबी संबंध रहे हैं। इन्हीं संबंधों के चलते उनके तबादले बार-बार रुकते रहे। SIT ये भी पता लगा रही है कि आखिरी ट्रांसफर कौन रुकवा रहा था। बार-बार ट्रांसफर क्यों रोका गया। एक ही जिले में इतनी लंबी तैनाती का मतलब क्या था। ट्रस्ट के कामों में सक्रिय भूमिका पर भी सवाल उठे अर्जुन देव की निगरानी CCTV निगरानी के अलावा मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम से पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच वायरलेस संचार को बनाए रखना, ड्यूटी पर तैनात जवानों से संपर्क रखना, वीआईपी मूवमेंट और आपात स्थिति में तत्काल सूचना का आदान-प्रदान कराना भी था। सूत्रों के मुताबिक, SIT की जांच में पता चला कि अर्जुन देव केवल वायरलेस और सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं थे। जांच में सामने आया है कि वह VIP दर्शन व्यवस्था में ट्रस्ट की कई प्रशासनिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। इसी कारण उनकी कार्यशैली और अधिकार क्षेत्र से बाहर की गतिविधियों पर भी सवाल उठाए गए हैं। दो साल पहले अर्जुन देव ने शंकराचार्य को दर्शन से रोक दिया था करीब दो वर्ष पहले अर्जुन देव उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और उनके सुरक्षा कर्मियों को रामलला के दर्शन के दौरान रोक दिया था। क्योंकि शंकराचार्य राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए हैं। इसलिए वे अपने पद और मर्यादा के अनुसार अपने सहयोगियों, सुरक्षा कर्मियों के साथ दर्शन करना चाह रहे थे। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने सीमित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी थी। इस घटना के बाद शंकराचार्य नाराज होकर बिना दर्शन किए लौट गए थे। उस समय भी उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठे थे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर चढ़ावा चोरी-8 आरोपियों के घर पुलिस की एकसाथ छापेमारी: टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले; अनुकल्प के यहां डायरी मिली राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घरों पर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से सवाल-जवाब किए। चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पर भी छापेमारी हुई। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    'राम मंदिर सरकार नहीं, संतों के पास रहे':कैलाशानंद गिरि बोले- सरकार सिर्फ निगरानी करे; मंदिर में सबसे पहला दान मैंने किया
    Next Article
    ₹100 की दलाली लेकर प्रमाणपत्र बनवाने वाला बना बोतल-बाबा:लोग कहते- पानी को अमृत बनाता है; महिलाओं का बंद कमरे में इलाज करता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment