Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस कोकेन क्वीन से मुनीर भी डरता है... आखिर कौन है कराची की पिंकी?

    1 hour ago

    2

    0

    Pakistan Cocain Queen: पाकिस्तान के कराची से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ड्रग्स तस्कर 'पिंकी' उर्फ अनमोल की गिरफ्तारी ने पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंकी पिछले कई सालों से ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और कराची में उसे 'कोकेन क्वीन' के नाम से भी जाना जाता था. बताया जा रहा है कि उसका नेटवर्क काफी बड़ा था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थी. हाल ही में एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसके पास से ड्रग्स और हथियार भी बरामद किए गए. लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ जब उसे कोर्ट में पेश किया गया. आरोप है कि कोर्ट ले जाते वक्त पिंकी के साथ पुलिस का व्यवहार सामान्य कैदी जैसा नहीं था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उसे हथकड़ी नहीं लगाई गई थी और पुलिसकर्मी उसके पीछे-पीछे चलते नजर आए. इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कराची पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे. मामला इतना बढ़ा कि पुलिस के कुछ जवानों पर कार्रवाई भी की गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, पिंकी का ड्रग्स नेटवर्क सालों से सक्रिय था और शहर के अलग-अलग इलाकों तक फैला हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के बाद एक पुराना ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने नेटवर्क के चलते रहने की बात करती सुनाई दे रही है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूध पर 100 रुपये/लीटर बढ़ाने की मांग, डेयरी किसानों ने दी धमकी- सरकार नहीं मानी तो हम बढ़ा देंगे दाम
    Next Article
    गिरफ्तार किया पर नहीं लगाई हथकड़ी, चश्मा पहने कोर्ट में टहलती पाकिस्तान की पिंकी डॉन का वीडियो वायरल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment